Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पिंडारी ग्लेशियर में लापता नोएडा के ट्रैकर की तलाश तेज

Dehradun Uttarakhand






बागेश्वर। बागेश्वर के थाना कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के दौरान अभिषेक चौहान उम्र 28 वर्ष पुत्र रघुराज चौहान वर्तमान निवासी नोएडा दिल्ली एनसीआर मूल निवासी ग्राम शेखूपूरा, पोस्ट कन्डेला, तहसील कैराना, जिला शामली उत्तर प्रदेश लापता हो गया है। पुलिस और जिला प्रशासन ने उसकी सुरक्षित खोज के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा द्वारा इस अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी की जा रही है। सर्च अभियान के लिए प्रशासन द्वारा 07 टीमें गठित की गई हैं, जिसमें कुल 30 सदस्य शामिल हैं। इस संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, वन विभाग, स्थानीय पुलिस, आपदा मित्र, ग्राम प्रहरी और स्थानीय डिजिटल वॉलिंटियर मिलकर काम कर रहे हैं।

इन टीमों द्वारा पिण्डारी नदी के 25 किलोमीटर के दुर्गम दायरे में बेहद गहनता से खोजबीन की गई है। घने जंगलों और गहरी झाड़ियों में लापता ट्रेकर का सुराग लगाने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। क्षेत्र में लगातार बने खराब मौसम और नेटवर्क की भारी समस्या के बावजूद रेस्क्यू टीमें बिना रुके लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही, स्थानीय पुलिस द्वारा गाइड, स्थानीय नागरिकों, होमस्टे मालिक और मैगी प्वाइंट संचालक से भी गहनता से पूछताछ कर सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के परिवार से लगातार समन्वय बनाया हुआ है । गुमशुदा व्यक्ति का सुराग लगाने के लिए उनके दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों से भी लगातार संपर्क कर हर संभावित इनपुट जुटाया जा रहा है। आसपास के सभी जनपदों और थानों को गुमशुदा के पंपलेट भेजकर सूचित किया गया है। बागेश्वर पुलिस गुमशुदा की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *