Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चंपावत की सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने शर्मसार किया: डॉ. जसविंदर गोगी

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। (BIG NEWS TODAY): चंपावत में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक एवं शर्मनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बेटियां घर से बाहर निकलने में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

डॉ. गोगी ने जारी बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार की नैतिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली सरकार आज बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए।

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *