Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन न किए जाने के तीव्र विरोध में आज डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिससे उसकी नीयत स्पष्ट होती है।


इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा , रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी महिलाओं ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *