देहरादूनI भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने धन्यवाद आभार जताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति का सपना पूरा किया जो राजनीतिक और सामाजिक जीवन में संघर्षरत थीI
कमलेश रमन ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब भारत की महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण विधानसभा लोकसभा में आरक्षण का लाभ मिलेगा I लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी देश की तरक्की और उन्नति में अपना अहम योगदान देगी I
उत्तराखंड प्रदेश की ही मातृशक्ति नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाएं गौरव महसूस कर रही है जो सपना बरसों से महिलाएं देख रही थी अपने प्रतिनिधित्व का नेतृत्व करने का अपने क्षेत्र की सेवा करने का वह सपना अब पूरा होगा I
विपक्षी दल सिर्फ लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देता रहा लेकिन सही मायने में अगर किसी ने संकल्प को पूरा किया है तो वह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैंI
प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन कहा कि सभी राजनीतिक दल की मातृशक्ति को अब प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर इस बिल का समर्थन कर अपने भविष्य को संवारने का कदम बढ़ाना पड़ेगा
क्योंकि नारी वंदन बिल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं के लिए नहीं बल्कि देश में सभी राजनीतिक दलों की मातृशक्ति को इसका लाभ मिलेगा I
मातृशक्ति का साथ भारत को विकसित बनाने में कारगर साबित होगा I साथ ही कमलेश रमन (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा) ने बताया कि एक नंबर, 9667173333 पर मात्र शक्ति मिस्ड कॉल करके प्रधानमंत्री का समर्थन करें I


