Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से भेंट, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

Dehradun Uttarakhand







देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और सीएम ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर माँ भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।


इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।