Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने किया चम्पावत का भ्रमण विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

Dehradun Uttarakhand






चम्पावत ।   नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव द्वारा जनपद चम्पावत का भ्रमण कर नाबार्ड समर्थित विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।


इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए परियोजनाओं की प्रगति, प्रभाव एवं जमीनी क्रियान्वयन का आकलन किया। भ्रमण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने आईसीएआर शीतजल मत्स्यअनुसंधान केंद्र भीमताल में वैज्ञानिकों से ट्राउट मत्स्य पालन से संबंधित तकनीकों, संभावनाओं एवं वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन के माध्यम से स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन की संभावनाओं पर विशेष बल दिया।

इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत स्वीकृत डेयरी परियोजना का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा आईटीआई चम्पावत में निर्माणाधीन कार्यशाला एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


मुख्य महाप्रबंधक ने एमपैक्स चम्पावत, राज्य पशु प्रजनन फार्म (बद्री गाय) नरियालगांव तथा लोहाघाट स्थित लौह बर्तन विकास केंद्र का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के प्रभाव, चुनौतियों एवं संभावित सुधारों पर चर्चा की।


उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *