Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक अपने नाम करने के लिए उत्तराखंड के मनोज सरकार को प्रधानमंत्री और सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने दी बधाई

Uttarakhand


Big News Today

टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक अपने नाम करने के लिए खिलाड़ी मनोज सरकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट किया, मेरी शुभकामना है कि आप भविष्य में देश को और गौरव दिलाएं। मनोज की जीत से उनके गृह जनपद के साथ ही पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने पुरुष एकल के एसएल-3 वर्ग में जापान के फ्यूजिहेरा दाईस्युक को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। उनकी इस सफलता के बाद से ही उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, बैडमिंटन में प्रतिष्ठित कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए मनोज सरकार को बधाई। आने वाले समय के लिए भी उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।l

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमोद भगत को गोल्ड और मनोज सरकार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पैरा ओलंपिक में भारतीय खिलाडियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन से सम्पूर्ण देश गौरवान्वित है। वहीं, राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी मनोज सरकार की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मनोज सरकार के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे मनोज सरकार को पैरालंपिक बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, आपने सभी प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। आपने देश-प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया