सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतें शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में : अपर जिलाधिकारी

Uttarakhand






सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतें शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं होने से शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित रहती हैं, जो कि गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों को जवाबदेही तय करते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से फोन पर बात भी जरूर की जाए, जिससे समस्या की गंभीरता को समझा सा सके। इस बैठक में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य उपस्थित रहे तथा अन्य सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *