Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गुरु राम राय महाराज की महिमा का गुणगान

Uttarakhand






 देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था आज शाम को दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार गुरु राम राय महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् झंडा मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व दरबार साहिब परिसर में दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। महाराज ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र गुरु राम राय महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।


मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झण्डे जी आरोहण व मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत दरबार साहिब पहुंची है। दरबार साहिब में पैदल संगत के पहुंचते ही झण्डे मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं।

दरबार साहिब में संगतों ने रविवार शाम को ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व गुरु राम राय महाराज की महिमा का गुणगान किया।