Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धारधार हथियार से युवती को उतारा मौत के घाट, हत्यारा युवक गिरफ्तार

Uttarakhand


देहरादून। देहरादून मच्छी बाजार में एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 23 वर्षीय युवती गुन्नू घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया, जिससे गुन्नू की दर्दनाक मौत हो गई। युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से राजधानी मे सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस हत्याकांड के विरोध मे शहर के कई प्रमुख बाजार पूरे दिन बंद रहे।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक युवती के मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है। 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
आज कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।