Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रेम सिंह खिमाल  के निर्देशानुसार आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा वर्चुअल, ऑनलाइन माध्यम से हिट एंड रन केस, मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन दावा जांच अधिकारी/ प्रतिनिधि, उपजिलाधिकारी सदर, देहरादून , उपजिलाधिकारी , ऋषिकेश, उपजिलाधिकारी कालसी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, देहरादून के साथ किया गया । उपजिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, मसूरी , चकराता बैठक में अनुपस्थित रहे। सचिव महोदया द्वारा बैठक में सभी को हिट एंड रन के लंबित मामलों पर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही कर, निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही आख्या बैठक से पूर्व उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, जिससे बैठक में विस्तार से सभी मामलों की जानकारी ली जा सके।