Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही

Uttarakhand


पौड़ी। पौड़ी पुलिस नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर रही हैं लगातार वाहन चालकों की गिरफ्तारी भी की जा रहीं हैं। पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों को गिरफ़्तार कर वाहन सीज़ करते हुये 171 नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की।
जनपद में पुलिस टीमों द्वारा दैनिक कार्यवाही करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों (कोटद्वार- 04, यातायात कोटद्वार-01 व लैंसडाउन-01) को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ ही वाहनों को भी सीज़ कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट चलना और मोबाइल फोन का प्रयोग जैसे जोखिमपूर्ण चालन पर भी पुलिस ने कुल 64 चालकों पर (यातायात श्रीनगर–04, श्रीनगर–14,यातायात कोटद्वार–16,कोटद्वार-09, पौड़ी-04, लक्ष्मणझूला–15, लैंसडाउन- 01,सतपुली-01) चालान किए गए। सघन चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप जनपदभर में कुल 171 वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।