Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रेस कोर्स गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में शुरू हुई भव्य गौ कथा

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने व्यास पीठ का पूजन कर किया शुभारंभ, भगवान राम ने भी धरती पर गौ रक्षा के लिए जन्म लिया -गोपालमणि। BIG NEWS TODAY

BIG NEWS TODAY : 14 सितंबर 2024. देहरादून: देश के जाने माने गौ गंगा कृपाकांक्षी संत श्री गोपालमणि जी महाराज ने आज शनिवार को देहरादून के रेस कोर्स गुरुनानक गर्ल्स स्कूल के मैदान से ऐलान किया कि जब तक गऊ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जायेगा तब तक वे पूरे भारत में घूम घूम कर गौ रक्षा की अलख जगाते रहेंगे और भारत के एक एक सनातनी को जाग्रत कर यह बताते रहेंगे कि सनातन धर्म में योग यज्ञ जप तप पूजा इन सबसे बड़ा स्थान गाय की सेवा और गाय की रक्षा का है और इसलिए केंद्र सरकार गाय को पशु की श्रेणी से हटा कर राष्ट्रमाता का दर्जा दे और उसकी रक्षा के लिए देश में कानून बनाए ।

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी धरती पर अवतार गौ माता की रक्षा के लिया। आज सात दिवसीय भव्य गौ कथा का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पूज्य व्यास श्री गोपालमणि महाराज का व व्यास पीठ तथा धेनुमानस ग्रंथ का पूजन कर कथा का विधिवत शुभारंभ करवाया।

इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना ने श्रद्धालुओं को कथा आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड और राजधानी के गौ भक्तो का सौभाग्य है कि पूरे देश और दुनिया के सनातनियों की इष्ट गौ माता के रक्षा व गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का संकल्प सबसे पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पूज्य संत गोपालमणि जी के सानिध्य व मार्गदर्शन में परेड मैदान में लिया गया और तत्पश्चात पूरे भारत के संत समाज ने व सनातन धर्म के सर्वमान्य मार्गदर्शक चारों पीठों के शंकराचार्यों ने इस अभियान को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गौ क्रांति मंच ट्रस्ट के संरक्षक बलबीर सिंह पंवार, मनोहर लाल जुयाल, आनंद सिंह रावत सतपाल वालिया रौशन धस्माना समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच संचालन डाक्टर रामभुषण बिजलवान ने किया।