Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भंडारी जी ने बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिए इस्तीफा दिया है, इनके जीतने से क्षेत्र के विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री धामी

Chamoli Dehradun Delhi Uttarakhand


मुख्यमंत्री धामी ने पोखरी, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, भाजपा देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अब हिंदू धर्म को कर रही टारगेट: मुख्यमंत्री धामी

BOG NEWS TODAY : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पोखरी, चमोली में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि महेंद्र भट्ट जी एवं राजेंद्र भंडारी अब दोनो ही साथ मिलकर इस क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने राजेंद्र भंडारी के पक्ष में जनता का समर्थन मांगते हुए आगामी 10 जुलाई को उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया। भाजपा का प्रत्याशी जनता की सेवा का प्रत्याशी होता है। भंडारी जी ने बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिए इस्तीफा दिया है। भंडारी जी के जीत जाने से इस क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौतरफा विकास जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है।

उत्तराखंड कई क्षेत्र में आगे बढ़ा है। राज्य में देश का सबसे प्रभावी सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हर जगह पर होम स्टे खोले जा रहे हैं। प्रदेश में महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धपेंशन योजना की शुरुवात की गई है। अंत्तोदय कार्ड धारकों को 1 साल में 3 गैस सिलेंडर रिफिल किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है। पोखरी में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 3.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। पोखरी में पर्यटन आवास गृह निर्माण किया गया है। जोशीमठ में बहुमंजिला पार्किंग बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा भाजपा देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है पर दूसरी ओर कांग्रेस झूठ और फूट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी है। उत्तराखंड की जनता ने लोकसभा चुनाव में बता दिया है कि राज्य में झूठ की राजनीती नहीं चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एससी एसटी ओबीसी सहित हर वर्गों के लिए अनेकों विकास कार्य इस देश में हुए हैं। आज सरकार की सेवाएं अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जा रही है। उन्होंने चमोली की धरती से माणा को देश का पहला गांव बताया था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अब हिंदू धर्म को टारगेट कर रही है। राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदुओ को हिंसक बताया था। कांग्रेस का पसंदीदा वोटबैंक उनसे नाराज़ न हो जाए इसके लिए कांग्रेस के नेता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नही गए। कांग्रेस ने उत्तराखंड में बस भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस पार्टी से सबको सावधान रहने की जरूरत है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भरत चौधरी, वीरेन सिंह राणा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।