Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान

अपराधियों को सरंक्षण नहीं दे रही बल्कि सलाखों के पीछे भेज रही धामी सरकार, कांग्रेस लगा रही बेतुके आरोप: चौहान

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आपातकाल को लेकर दिये कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संविधान का गला घोंटकर आपातकाल लागू करने वाले आज देश विदेश मे संविधान के खतरे का राग अलाप रहे हैं। आपातकाल को जायज ठहराने की कांग्रेस चाहे जितनी दलीलें दे, लेकिन जनता कड़वी यादों के उस दौर को भूली नही है। जनादेश कांग्रेस के खिलाफ था और देश के सामने यह बात साफ तौर पर सामने आयी कि कांग्रेस संविधान को कमजोर कर तानाशाही करती रही है। यह भी कांग्रेस की तानाशाही ही है कि आज तक कांग्रेस उस कारनामे पर माफी मांगने के बजाय उसे सही ठहरा रही है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने अब तक हर अपराधी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हे सरंक्षण नही बल्कि सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने हाल की घटनाओं पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को आधारहीन और बेतुका बताया। bjp manvir chauhan

चौहान ने कहा कि ऐसी जो भी घटनाएं सामने आयी उनमे तत्काल कार्यवाही की गयी और अपना, पराया अथवा बड़े रसूखदार को भी नही बख्शा गया है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या किसी मामले मे किसी आरोपी को सरंक्षण मिला है? उन्होंने कहा कि हरिद्वार मे नाबालिग के अपराधी सलाखों के पीछे है और भाजपा से जुड़े व्यक्ति पर आरोप लगते ही पार्टी से निष्काषित कर दिया गया। पुलिस ने पारदर्शिता से जाँच कर मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। चौहान ने कहा कि किसी भी मामले मे पार्टी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को न सरंक्षण और न ही किसी तरह का प्रोत्साहन मिला है। जितने भी मामले अब तक सामने आये हैं उनमे निष्पक्ष जांच और आरोपियों को कानून के दायरे मे लाया गया है।

bjp manvir chauhan चौहान ने कांग्रेस को स्मरण कराया कि उन्हे पहली निर्वाचित सरकार मे कांग्रेस के कार्यकाल का भी अवलोकन करने की जरूरत है जब पूरी मशीनरी बेलगाम और कई जिम्मेदार सीधे तौर पर हर अपराध मे संलिप्त थे। कांग्रेस के चाल चरित्र से हर कोई वाकिफ है और उसे अपने गिरेवान मे झांकने की जरूरत है। धामी सरकार प्रदेश मे जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है और जमीन के फर्जीवाड़े से लेकर भर्ती घोटालों और अन्य अपराधों मे लिप्त अपराधियों मे खौफ है। भाजपा की कथनी और करनी मे फर्क नही है।