Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने नानकमत्ता पहुंचकर बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: ऊधमसिह नगर के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि, आज सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह डेरे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोलियां लगने से बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाबा को उनके समर्थकों ने खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।