Meteor shower 2023 is very interesting

वर्ष की अंतिम उल्का वृष्टि रही आकर्षक, दुनिया भर में देखी गई खगोलीय घटना

Dehradun Delhi Nainital


नैनीताल:BIG NEWS TODAY Meteor shower 2023 is very interesting गुरुवार की रात आसमानी उल्काई आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला। वैज्ञानिकों समेत खगोल प्रेमियों ने इस खगोलीय घटना का लुत्फ उठाया । एस्ट्रोफोटोग्राफरों ने जलती उल्काओं की तस्वीरें कैमरे में कैद की।
Photo: Courtesy – एस्ट्रो फोटोग्राफर बबलू चंद्रा Photographer Bablu Chandra
यह जेमिडिस मेटियोर शॉवर नामक खगोलीय घटना थी। जिसे आम बोलचाल में टूटता तारा कहा जाता है। वैज्ञानिकों का अनुमान था कि इस आतिशी खगोलीय घटना में जलती उल्काओं की संख्या 120 प्रति घंटा तक हो सकती है, जो सही साबित हुआ। Meteor shower 2023 is very interesting

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि यह खगोलीय घटना बुध रात से शुरू हो गई थी। यह उत्तरी गोलार्ध की सर्वाधिक आकर्षक खगोलीय घटना मानी जाती है।  जेमिनिड्स उल्कावृष्टि 3200 फेथॉन नामक धूमकेतु के मलबे के कारण होती  है। फेथॉन  524 दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाता है, जो सूर्य व बुध के बीच से होकर गुजरता है। पृथ्वी के करीब से जाते समय ढेर सारा धूल व उल्काओं को धरती के मार्ग पर छोड़ जाता है। जिनके जलने से यह घटना होती है।

जेमिनीड उल्काएं मिथुन तारामंडल से आती हुई प्रतीत होती हैं। जिस कारण इस शॉवर का नाम जेमिनिड्स ( मिथुन) से जोड़ा गया है। इस घटना को कैमरे में उतारने के लिए नैनीताल के कई एस्ट्रो फोटोग्राफर अंधेरे क्षेत्रों में पहुंचे हुए थे और इस घटना को बखूबी कैमरे में कैद किया। इधर एरीज के वैज्ञानिक भी इस घटना के साक्षी बने।