uttranchal press club diwali mahotsav madhu chauhan yogesh bhatt ajay rana reshma shah darshan singh rawat mohd faheem tanha and others (1)

उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव -2023 का आयोजन

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। Big News Today उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज दीपावली के उपलक्ष्य पर दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मधु चौहान, अध्यक्ष, जिला पंचायत, देहरादून, योगेश भट्ट, सूचना आयुक्त, अजय ठाकुर, समाजसेवी, लोक गायिका रेशमा शाह व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। Big News Today

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा मुझे गर्व है कि आज मैं दीपावली के इस समारोह में आपके समक्ष यहां खड़ी हूँ। दीपावली वह पर्व है जो हमारे अद्वितीय संस्कृति, परंपरा और मंगलमयी ऊर्जा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

हम सबके द्वारा प्रारंभिक द्वादशी से लेकर नवमी तक धूमधाम से मनाया जाता है। जब हम सुंदर दीपकों की रौशनी की सजावट और आनंदमय खजाने के साथ अपनी जीवनशैली को जीते हैं।

दीपावली के माध्यम से हम अपने आप को रोशन करने के बारे में बात करते हैं। इसे भारतीय संस्कृति की विचारधारा, जहां जीवन की विविधताओं के साथ खुशियों को साझा किया जाता है, का प्रतीक माना जाता है।

इसे हम अपनी ज़िन्दगी में उज्जवलता, प्रकाश और सत्य की प्राप्ति का संकेत मानते हैं। uttranchal press club Diwali mahotsav madhu chauhan yogesh bhatt

सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि दीपावली  एक ऐसा पर्व है जहां सभी लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलता है। हम सभी आपस में प्यार, सम्मान और एकजुटता के साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब मेरा परिवार है। uttranchal press club Diwali mahotsav madhu chauhan yogesh bhatt

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि दीपावली महोत्सव में प्रेस क्लब परिवार के सदस्यों के आपसी मिलन का भी केंद्र है।

उन्होंने मधु चौहान को संघर्षशील महिला बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। सूचना आयुक्त योगेश भट की उपस्थिति को  क्लब परिवार की खुशी बताया। उन्होंने ने सभी को दीपावली की बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मंत्री मीना नेगी व वीके डोभाल ने किया। सांस्कृतिक टीम हंसा ग्रुप व लोक गायिका रेशमा शाह ने लोगों का समा बांधे रखा। uttranchal press club Diwali mahotsav madhu chauhan yogesh bhatt

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, संयुक्त मंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, संप्रेक्षक मनोज सिंह जयाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर, मौ. फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, रामानुज, भगवती कुकरेती, प्रवीण बहुगुणा भी मौजूद रहे.

इनके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार आर.पी. नैनवाल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी तथा दर्शन सिंह रावत, पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, गिरिधर शर्मा, तथा ओपी बेंजवाल व क्लब सदस्य दीपक फर्सवान, विनोद मुशान एवं हरीश जोशी सहित क्लब के बड़ी तादाद में सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित थे।