Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने लोकसभा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पास होने पर समस्त माताओं व बहनों को दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पास होने पर देश की समस्त माताओं व बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा की यह अधिनियम हमारी माता-बहनों के अधिकारों की रक्षा, सशक्तिकरण तथा राजनीतिक जीवन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेगा और विकसित भारत के निर्माण में उनकी उपयोगिता का सारथी बनेगा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित कर देश के नए संसद भवन से नारीशक्ति के उत्थान को समर्पित एक नया अध्याय लिखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन है। यह आजादी के अमृतकाल मे नारी शक्ति को मोदी सरकार का वंदन है कि 454 के मुकाबले 2 वोट के भारी अंतर से लोकसभा से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम – 2023’ पास हुआ है यह अद्भुत, ऐतिहासिक एवं अतुलनीय नए भारत की नयी पहल है।