Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी ने किया कांग्रेस को धड़ामः बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता रंजीत दास हुए भाजपाई

Bageshwar Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। Big News Today कुछ दिन पहले तक कांग्रेस के मंच पर दिखाई दे रहे बागेश्वर में कांग्रेस के मजबूत पिलर रंजीत दास अब भाजपाई हो गए हैं। बागेश्वर के विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले ही रंजीत दास ने कांग्रेस को टाटा-बाय-बाय  कहकर बीजेपी का पटका पहन लिया है। वर्ष 2022 के चुनाव में बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।

प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से पूर्व रणजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे । पार्टी मुख्यालय में भट्ट ने शाह को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मधु भट्ट, सत्यवीर चौहान समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।  

कांग्रेस में पहुंची आत्मसम्मान को ठेस, मोदी व धामी के कार्यों ने किया प्रभावितः रंजीत दास

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान रंजीत दास ने कहा कि कांग्रेस ने उनके आत्मसम्मान पर चोट पहुंचाई है। रंजीत दास ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। मेरे पिताजी के बतौर  विधायक और मंत्री रहते मुझे भी बागेश्वर की जनता की सेवा का अवसर मिला है । लेकिन आज आत्म सम्मान को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आत्म सम्मान बचाना मेरे लिए मुश्किल हो गया था क्योंकि जो व्यक्ति कांग्रेस के टिकट को पैरों में होने का दावा करता था आज इसे ही पार्टी टिकट देने जा रही है। एक स्वाभिमानी कार्यकर्ता होने के नाते मेरे लिए उसके पक्ष में जनता से वोट मांगना संभव नहीं था । उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं । लिहाजा पार्टी के निर्देशों पर में बागेश्वर में रिकॉर्ड मतों से जीत की दिशा में पुरजोर तरीके प्रयास करूंगा।

मुद्दाविहीन कांग्रेस अब हो गई प्रत्याशी विहीनः महेंद्र भट्ट
दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन के साथ प्रत्याशी विहीन भी हो गई है। और लगता है इस बार प्रत्याशी चयन में अपने I.N.D.I.A. गठबंधन के साथियों को भी धोखा देने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाजपा के साथ आ रहे हैं ।

2022 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था रंजीत दास ने

आपको बता दें कि रंजीत रावत को कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर बीजेपी के चंदन राम दास के सामने चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन कांग्रेस को चंदन राम दास ने हरा दिया था। 26 अप्रैल को धामी सरकार में मंत्री चंदन राम दास का देहांत हो जाने पर ये सीट खाली हुई थी जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि रंजीत दास राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों से भी जनता में लोकप्रिय हैं । उनके आने से पार्टी को बागेश्वर में और अधिक मजबूती मिलने वाली है और इस बार का उपचुनाव हम चम्पावत में हासिल 94 फीसदी मतों से भी अधिक मत प्राप्त करेंगे । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस का लोकतंत्र अपनी पार्टी के नेताओं की दावेदारी को इस तरह नकारने से जाहिर होता है । उनके आने से साबित होता है कि वे मुद्दाविहीन के साथ प्रत्याशी विहीन भी हो गए।