Big News Today
हरिद्वार- (Big News Today) हरिद्वार के लक्सर की आदर्श कॉलोनी में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के लिए शुक्रवार को SDRF तथा उत्तराखंड पुलिस कटमोचक बनी । शुक्रवार को थाना लक्सर द्वारा कमांडेंट SDRF, मणिकांत मिश्रा को सूचना दी कि आदर्श नगर में एक परिवार फंसा हुआ जिसमें एक महिला को प्रसवपीड़ा हो रही है व वहां से बाहर आने का कोई साधन नही है। अतः उक्त लोगों को रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर मणिकांत मिश्रा कमांडेंट SDRF द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए लक्सर जलभराव क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई SDRF फ्लड टीम को तत्काल मौके पर पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया।
जिसके अनुपालन में ASI पविन्द्र धस्माना के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय राफ्ट के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मय राफ्ट मौके पर पहुँच कर उक्त गर्भवती महिला को पूर्ण सावधानी के साथ राफ्ट में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। तत्पश्चात उक्त महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।
रेस्क्यू किये गए लोगों का विवरण:-
1. शरिक सलमानी
2. आसमीन सलमानी(गर्भवती महिला) पत्नी शरीक सलमानी
3. छाया पत्नी धर्मेंद्र, 32 वर्ष
4. रमेशों देवी पत्नी कुंवर पाल सिंह, 65 वर्ष
5. प्राची पुत्री मनोज, 21 वर्ष
6. पायल पुत्री मदन, 10 वर्ष
7. देविका पुत्री आरेन्द्र, 09 वर्ष

इसके अतिरिक्त वहाँ फंसे अन्य लोगो को भी राफ्ट द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
SDRF द्वारा ऐसे मुश्किल हालात व संवेदनशील परिस्थितियों में की गई सहायता के लिए परिजनों द्वारा SDRF का आभार व्यक्त किया गया।

जनपद हरिद्वार-कांगड़ा घाट पर नहाते समय बहा कांवड़िया, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान। दिनाँक 13 जुलाई 2023 को देर रात्रि कांगड़ा घाट पर एक व्यक्ति स्नान करते समय बेहोश हो गया व गंगा की तेज जलधारा में बहने लगा। आसपास लोगों की चीख पुकार सुनकर घाट पर उपस्थित SDRF जवान शिवम द्वारा तत्काल नदी में छलांग लगा दी गयी। कांवड़िये का विवरण:- गौरव उम्र 26 वर्ष, निवासी- सोनीपत, हरियाणा

SDRF जवान द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी के तेज बहाव के बीच उक्त कांवड़िये तक पहुँचकर उसे रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस की सहायता से उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पहुँचाया गया।
