Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Active CDO: झरना कमठान ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बढ़ाने पर दिया जोर, ग्राम पंचायतों में शुरू होगा ‘बेटी की बात’ कार्यक्रम

Dehradun Delhi Uttarakhand


Dehradun ‘बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन और प्रभावी बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग ने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।

बेटियों के लिए विकासखंड स्तर पर कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने निर्देशित किया कि सेवायोजन विभाग के समन्वय से बेटियों के लिए विकासखंड स्तर पर कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होने कहा कि बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से विभिन्न विभागों , पदों की कार्यशैली एवं कार्य प्रकृति की जानकारी तथा तैयारी के सम्बन्ध में मार्गदर्शन हो। ताकि बेटियां अपनी रूचि अनुसार अपना कार्यस्थल चुन सके। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर के माध्यम से बेटियों को दी जाए।

फोटो: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की बैठक लेतीं हुईं सीडीओ झरना कमठान

महिलाओं की सफलता-संघर्ष की कहानी बच्चों को बताएं

उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर  कार्यक्रम आयोजित करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में सफल महिलाओं को बुलाकर बालिकाओं से संवाद कराए तथा उनकी संघर्ष-सफलता की कहानी से बच्चों को बताएं। सीडीओ झरना कमठान ने कहा कि बेटियों-महिलाओं को टूरिस्ट गाईड , वाहन चलाने , मोबाईल रिपेयरिंग के साथ ही योग्यता-रूचि अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही बेटी के जन्म पर उत्सव के रूप में मनाया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने ग्राम पंचायत स्तर पर रोस्टरवार ‘बेटी की बात’ कार्यक्रम आयोजित किया जाए। महिला प्रधान-प्रतिनिधि वाले गांव में कार्यक्रम चलाए साथ ही जिन अभिभावकों की एक ही बेटी है अथवा बेटियां है उनको सम्मानित एवं प्रोत्साहित भी किया जाए। विकासखंड वार सर्वे कराते हुए महिलाओं-बेटियों की हिमोग्लोबिन जांच ,सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच , स्थानीय न्यूट्रिशन के फायदे की जानकारी , नियमित योग एवं व्यायाम करने हेतु प्रेरित करने , पुलिस के सहयोग से सेल्फ प्रशिक्षण देने , ग्राम स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी को वर्षवार संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाते हुए कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास मोहित चौहान, जिला सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह , जिला पंचायती राज अधिकारी विद्या सिंह सोनाली , पुलिस , शिक्षा , समाज कल्याण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त सी.डी.पी.ओ उपस्थित रहे।