Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे अभ्यर्थी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है। अभ्यर्थी 23 से 26 फरवरी के बीच होने वाली परीक्षा के दौरान उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के अंदर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह क्षेत्र से परीक्षा स्थान तक) मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। बता दें कि बीते 12 फरवरी को को भी राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल परीक्षा में भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को मुफ्त बस की सुविधा दी गई थी।जिसमें करीब 20 हजार अभ्यर्थियों ने मुफ्त सफर किया था।

पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।