Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Chardham Yatra 2023: श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार, महंगी होगी चारधाम यात्रा, यात्री किराए में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। और इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार यात्री किराए में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। चारधाम यात्रा संचालित करने वाली निजी बस मालिकों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस साल भी शासन से किराया बढ़ाने की सिफारिश की है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इसके संकेत दिए हैं।

थ्री बाई टू बसों में पिछली बार चारधाम के लिये प्रति यात्री किराया 3850 था जो इस बार बढ़कर 4235 होने जा रहा है। वहीं टू बाई टू बसों का पिछली बार का किराया प्रति यात्री 4250 था जो इस बार बढ़कर 4675 होने जा रहा है।
इस संबंध में 14 फरवरी को समिति की बैठक है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।