Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से शिष्टाचार भेंट की, आगामी संसद सत्र को लेकर भी की चर्चा

Dehradun Delhi Uttarakhand


नई दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को सासंद नरेश बंसल ने उत्तराखंड लोक पर्व बगवाल, दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के बारे मे भी बताया । सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से आगामी संसद सत्र को लेकर भी चर्चा की । सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया ।