Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने की तैयारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड के सभी परिवारों के अनिवार्य रूप से विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने की तैयारी है। ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के परिवारों तक सीधे पहुंच सके, इसके लिएहरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना की तरह परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम हरियाणा का भ्रमण कर योजना का अध्ययन कर चुकी है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक के बाद निर्देेश जारी हो जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई है। जहां हर परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।

इसके माध्यम से यह तय किया जा रहा है कि राज्य के हर निवासी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल सके। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी इस योजना का शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ ही कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम पिछले महीने हरियाणा का भ्रमण कर चुकी है।