Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बद्रीनाथ, केदारनाथ दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे, 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बद्रीनाथ पहुचने का कार्यकम प्रस्तावित है।


इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।