Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking- धामी कैबिनेट में 26 मामलों पर लगी मुहर , युवाओं के लिए राहत की बात कौशल एवं सेवा विकास योजना को ऑउट सोर्सिंग एजेंसी बनाया गया

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर धामी कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, 26 मामले पर कैबिनेट में लगी मुहर ।

परिवहन विभाग में सड़क सुरक्षा कोष की नियमावली में संसोधन किया गया हैं।

उत्तराखंड सड़क सुरक्षा दुर्घटना निधि में अब दो लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा।

वन्य निगम विभाग के वार्षिक लेखा परीक्षा क़ो कैबिनेट के सामने रखा गया।

अब पेट्रोल पम्प के लिए जमीन लेने के मामले में व्यवसायिक मद से ही टैक्स लगाए जाएंगे।

बागवानी मिशन के अनुसार एंटी हैंलनेट लेने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी सरकार देगी।

समाज कल्याण योजना के तहत अब अटल आवास में पीएम आवास के तहत ही 1 लाख 30 हज़ार पैसा दिया जाएगा पहले 35 हज़ार दिया जाता था।

विद्यालय शिक्षा विभाग ने लिया फैसला अगर 30 दिन तक कोई बच्चा नहीं आता हैं तो उसे आउट ऑफ़ स्कूल मान लिया जाएगा पहले 60 दिन था।

रुड़की विश्व विद्यालय को हरिद्वार यूनिवर्सिटी किया जाएगा नाम

महंगाई भत्ता ओर बोनस के लिए मुख्यमंत्री का किया गया अधिकृत।

कौशल एवं सेवा विकास योजना को ऑउट सोर्सिंग एजेंसी बनाया गया
उत्तराखंड कूड़ा फेंकना और थूकना में बदलाव

अब केवल अर्थ दंड का प्रवधान

करावास का प्रधावन हटाया गया

केदारनाथ में पुराने मकानों को नव निर्माण के लिए प्रस्ताव

पुराने मकानों को ध्वस्तीकरण को मंजूरी

20 चौकियाँ और 6 थानों को मिली मंज़ूरी।

राजस्व पुलिस को पुलिस के अधीन चरण वाइज तरीके से होंगी हस्तांतरित

उत्तराखंड लॉजिस्टिक नीति का प्रख्यापन किया गया।

वित्त विभाग ने GST में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढाकर 10 किया गया।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार एक निजी विश्वविद्यालय का नाम अब हरिद्वार इंजिनियरिंग नाम होगा।

कर्मचारियों क़ो महंगाई भत्ता और बोनस देने का फैसला सीएम लेंगे।