Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिवंगत अंकिता भंडारी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता से की मुलाकात

Dehradun Uttarakhand


पौड़ी/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अंकिता भंडारी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता पिता को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा.

अंकिता भंडारी का घर पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव में है. शुक्रवार को अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अंकिता के घर पहुंचे और अंकिता के माता-पिता से बातचीत की. बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है.