Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जीरो टॉलरेंस की सरकार लगातार राज्य में उन्नति कर रही: तीरथ सिंह रावत

Dehradun Uttarakhand


थराली/चमोली,देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत आज थराली विधानसभा के दौरे पर रहे. इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने नगर पंचायत थराली द्वारा केदारबगड़ में नवनिर्मित पार्किंग का लोकार्पण किया. इस मौके पर सांसद तीरथ सिंह रावत ने नवनिर्मित पार्किंग को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित में कई महत्वकांक्षी योजनाए चलाई गई हैं, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है.

बता दें, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत इन दिनों चमोली जनपद के दौरे पर हैं और वह गांव गांव भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार लगातार राज्य में उन्नति कर रही है, जिन क्षेत्रों में विगत कई सालों से विकास नहीं हुआ था. उन क्षेत्रों में आज सड़क सुविधाएं पहुंच चुकी हैं. नगर पंचायतें बनने से शहरों का विकास हो गया है और उनकी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है.