Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मौसम विभाग ने राज्य में 23 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 23 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है तथा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के तीन घंटे के तत्कालीन अलर्ट के मुताबिक राज्य के देहरादून ,नैनीताल, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार ,उधमसिंह नगर ,बागेश्वर ,चंपावत ,उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।