Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री जर्मनी में, और उनके विभागों के 74 अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश पर सीएम ने लगाई रोक!

Uttarakhand


देहरादून

प्रदेश के वित्त, आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जर्मनी के दौरे पर गए हैं। जर्मनी जाने से पहले अपने विभागों में वे करीब 74 अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश करके गए थे। लेकिन उनके किये हुए ट्रांसफर आदेशों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोक लगा दी है।

ये सभी ट्रांसफर आर्डर विभिन्न नगर निकायों में कार्मिकों, और विभागीय अधिकारियों के तबादला आदेश थे जिनपर रोक पगा दी गई है। आप खुद पढ़िए पूरी सूची। तबादला आदेशों पर रोक लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।