Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नैनीताल हाईकोर्ट ने वित्तीय अनियमितता को लेकर पौड़ी पालिकाध्यक्ष को भेजा नोटिस

Dehradun Uttarakhand


पौड़ी/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: नैनीताल हाईकोर्ट ने पालिकाध्यक्ष पौड़ी को वित्तीय अनियमितता को लेकर नोटिस जारी किया है. सामाजिक कार्यकर्ता ने पालिका में वित्तीय अनियमितता को लेकर वर्ष 2020 में एक जनहित याचिका दायर की थी. अब पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम को 4 हफ्ते में कोर्ट को जवाब देना होगा.

आने वाले दिनों में पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की परेशानियां बढ़ सकती हैं. उच्च न्यायालय ने पालिकाध्यक्ष पौड़ी को वित्तीय अनियमितता को लेकर नोटिस जारी किया है. इस मामले में पालिकाध्यक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है. नगर पालिका पौड़ी में हुए विभिन्न कार्यों में वित्तीय अनियमितता को लेकर वर्ष 2020 में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने नगर पालिका पौड़ी में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितता को लेकर वर्ष 2020 में पीआईएल दायर की थी.