Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डी. ए. वी. महाविद्यालय के विधि विभाग द्वारा “विधिक जागरूकता अभियान” का आयोजन

Dehradun Uttarakhand


फोटो: डॉ पारुल दीक्षित गिफ्टेड पोट्रेट के साथ

देहरादून, (बिग न्यूज़ टूडे:) आज डी. ए. वी. महाविद्यालय के विधि विभाग द्वारा ‘सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय बालावाला’ में एक “विधिक जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया | विधि विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित, डॉ विवेक कुमार त्यागी, डॉ राजेश दुबे, डॉ जेएस चांदपुरी, डॉ हरप्रीत कौर, डॉ रीता पांडेय नें कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित करके की।

फोटो कोलाज: कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते हुए शिक्षकगण

छात्र छात्राओं नें विधि के अनेक गंभीर विषयो जैसे शिक्षक की स्तिथि, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019,साइबर क्राइम, 498 A,आईपीसी, पोक्सो एक्ट पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी | कार्यक्रम में डी ए वी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के आर जैन, डॉ विवेक कुमार त्यागी, डॉ राजेश दुबे, डॉ जेएस चांदपुरी, डॉ हरप्रीत कौर, डॉ रीता पांडेय, डीएस त्रिपाठी और डॉ जस्सल आदि मौजूद रहे |

फ़ोटो: छात्रों के साथ डॉ पारुल दीक्षित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सीमा कटारिया नें छात्र छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे मे समझाया। नालसा, सालसा और डालसा के बारे मे बताया।

फोटो: विचार अभिव्यक्त करती छात्रा

छात्र – छात्राओं द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति भी की गयी जिसका विषय शिक्षा का अधिकार अधिनियम रहा। कार्यक्रम का सञ्चालन एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा ओशीन कुनियाल के द्वारा किया गया

फ़ोटो: कार्यक्रम में शामिल शिक्षकगण एवं छात्र