Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस प्रवक्ता आरूषी सुंदरियाल का देर रात सोशल मीडिया पर हत्या की पोस्ट वायरल हो गई

Uttarakhand


देहरादून राजधानी दून में कांग्रेस प्रवक्ता आरूषी सुंदरियाल की देर रात हत्या की पोस्ट वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया गया कि आरूषी घर से वैक्सीनेशन के लिये निकली थी इस बीच किसी ने उनकी हत्या कर दी। कोतवाली थाना इलाके में घटना होने का जिक्र भी किया गया। इसके बाद अलग अलग लोगो ने आरूषी के घर व परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया। ज्बकि थाना कोतवाली पुलिस को भी अलग अलग फोन आने लगे। इसके बाद आरूषी ने खुद सोशळ मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुये कहा कि वो सुरक्षित है उन्हे लेकर ये अफवाह कहाँ से कैसे फैली उन्हे स्वयं भी जानकारी नही हो सकी है।