Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा युवक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। देहरादून के प्रेमनगर में एक युवक ने एक युवती की गला घोंटकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवती कराटे की क्‍लास देती थी, जबकि युवक किसी होटल में काम करता है।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब सात बजे सुमित (25 वर्ष) पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्‍तर प्रदेश ने बताया कि उसने साथ रह रही युवती सोनिया की हत्‍या कर दी। इस पर पुलिस सुमित को लेकर उसके किराये के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर पहुंची। इस दौरान युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। आरोपित युवक ने बताया कि वह और सोनिया (32 वर्ष) पुत्री वीर सिंह निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला जिला मुजफ्फरनगर उत्‍तर प्रदेश सितंबर 2021 से रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे।