
देहरादून
समान कार्य-समान वेतन और नौकरी से ना हटाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारी 17अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का कूच करेंगे। करीब पौने दो महीने से उपनल कर्मचारी धरना दे रहे हैं। सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों को लेकर गम्भीर है, उन्होंने कहा कि कर्मचारी हमारे ही लोग हैं। जोशी का कहना है कि सरकार के सामने उपनल कर्मचारियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होना भी एक अड़चन खड़ी कर रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि कर्मचारियों से वार्ता करके हल निकाला जाएगा।
उधर आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। विभिन्न विभागों से जुड़े खरीद 22हज़ार उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। और राज्य मुख्यालय पर धरना चल रहा है। उपनल कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमन्त रावत का कहना है कि वे सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देंगे। लेकिन बस वेतन देने के तरीके में सुधार हो जाये। साथ ही जिन उपनल कर्मचारियों ने संविदा पर 10 से 15 वर्ष काम कर लिया अब उनको निकालकर नए कर्मचारी रखना तर्क संगत और न्याय संगत नहीं है। बहरहाल 17अप्रैल के अपने सीएम आवास कूच के फैसले पर कर्मचारी अडिग है ।




