Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस में शामिल हुए यूकेडी के नेता, समर्थकों ने भी सूर्यकान्त धस्माना की उपस्थिति में ली सदस्यता

Uttarakhand


देहरादून

उत्तराखंड में ये चुनावी साल चल रहा है और अब दलबदल का सिलसिला भी तेज होने लगा है। आम आदमी पार्टी ने इस प्रक्रिया को गति दी तो अब कांग्रेस में भी लोग जुड़ने लगे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस में अन्य दलों से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। यूकेडी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार विस्तार कर रहा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जरूर सत्ता में वापसी करेगी।