Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पहली धामी कैबिनेट में लिए गए ये निर्णय पढ़िए

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

पहली कैबिनेट में लिए गए ये निर्णय

कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समिति बनाने के लिए फैसला,

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में समिति बनाने पर कैबिनेट की मुहर,

29 अप्रैल से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र

मुख्यमंत्री को समिति बनाने को लेकर कैबिनेट के मंत्रियों ने अधिकृत किया,

पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाने की बात कही थी,

सीएम ने कहा आज नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई. 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे.आज हमने तय किया है कि हम इसे जल्द ही लागू करेंगे: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून

मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि हम एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे और वो कमेटी इस कानून का एक ड्राफ्ट तैयार करेगी और हमारी सरकार उसे लागू करेगी.आज मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है. अन्य राज्यों से भी हम अपेक्षा करेंगे कि वहां पर भी इसे लागू किया जाए