Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता बने कैबिनेट मंत्री

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामीलगातार दूसरी बार प्रदेश के ​मुख्यमंत्री बन गए हैं और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने बुधवार को पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित कई अन्य केंद्रीय नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए.

पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री के लिए पद और गोपनीयता की शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल रहे.