Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डीएम ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। डॉ0 आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी लि0 कार्यालय में स्मार्ट सिटी0 परियोजना लि0 के अन्तर्गत निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने गतिमान कार्यों की प्रगति के बारे में कार्यदायी संस्था लो.नि.वि, बीएनआर के सम्बन्धित अधिकारी से अद्यतन कार्य प्रगति की  विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जबकि माह फरवरी एवं मार्च को पूर्ण होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी लेते हुए कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि धरातल पर कार्यों का परिणाम दिखना चाहिए। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य की प्रगति में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर स्थानीय लोगों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए गतिमान कार्यों का समयावधि से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त  अधिकारियों को अपने से सम्बन्धित कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करे तथा प्रतिदिन मौके पर जाकर कार्यों का मौका मुआवना करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए लापरवाही बरतने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
           इसके उपरान्त जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डॉ0 आर राजेश कुमार ने आज गांधी पार्क से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीएनआर को रविवार रात्रि से युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ करते हुए 10 दिन के भीतर कार्य सीवर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए,जिस पर स्मार्ट सिटी लि0 के एक कार्मिक को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही होगी। जून 2023 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिसमें से 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।  गांधी रोड़ पर सीवरलाईन हेतु खोदी गई सड़क पर श्रमिक न दिखने पर जानकारी दी गई कि श्रमिक भोजन कर रहे है जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से श्रमिकों की आने-जाने की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गांधी पार्क के समीप राजपुर रोड पर पानी के रिसाव को तत्काल ठीक करने के निर्देश जल संस्थान को दिए।