Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

UP: बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी, किसानों को मुफ्त बिजली समेत किये कई बड़े वादे

Uttar Pradesh


लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए आज संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. संकल्प पत्र में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया है.

बीजेपी का घोषणापत्र जारी होने के बाद अमित शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है, बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा.

अमित शाह ने कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे, जिसमें से 92 फीसदी संकल्प पूरे हो चुके हैं. अबकी बार फिर से सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में बहुमत की सरकार बीजेपी बनाएगी. पीएम मोदी ने किसानों के अकाउंट में हर साल 6 हजार रुपये भेजने का काम किया है. वहीं सीएम योगी ने सरकार बनने के दो महीने के अंदर ही छोटे और मध्यम किसानों का 86 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का काम किया.