Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

फिर बिगड़ी लता मंगेशकर की तबीयत

Maharashtra


मुम्बई/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले 27 दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अस्पताल में लता का लगातार इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी और उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था। लेकिन अचानक से उनकी तबीयत एक बार फिर से काफी बिगड़ गई है।

जानकारी के अनुसार उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक बार फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर निमोनिया के साथ -साथ उम्र से संबंधित कुछ परेशानियों से भी जूझ रही हैं। जैसे ही लता मंगेशकर की तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर सामने आई, वैसे ही देश -विदेश में उनके लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। लता मंगेशकर के तमाम चाहने वाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं।