Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022; भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के बागी प्रत्याशी बनेंगे बड़ी चुनौती !

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में बगावत की स्थिति भी साफ हो गई है। भाजपा में फिलहाल 16 और कांग्रेस में 12 बागी अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने हैं। अब पार्टी स्तर पर इन्हें मनाने की कोशिशें शुरू की जा रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट लालकुआं से पूर्व में घोषित उम्मीदवार संध्या डालाकोटी भी बगावत पर उतर आई हैं। वहीं, भाजपा में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से खाली की गई डोईवाला सीट पर तीन-तीन नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और मातबर सिंह कंडारी भी बगावत का झंडा उठा चुके हैं।
गढ़वाल मंडल में बागियों में देहरादून-ऋषिकेश से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कांग्रेस और उषा रावत भाजपा, डोईवाला से जितेंद्र नेगी, सुभाष भट्ट, और सौरभ थपलियाल (तीनों भाजपा), सहसपुर से आकिल अहमद, कांग्रेस, धर्मपुर से वीर सिंह पंवार, भाजपा, कैंट से दिनेश रावत, भाजपा, राजपुर से संजय कन्नौजिया, कांग्रेस, कैंट से चरणजीत कौशल, कांग्रेस और रायपुर में सूरत सिंह नेगी, कांग्रेस। हरिद्वार-ज्वालापुर से एसपी सिंह, कांग्रेस, रानीपुर से इशांत तेजीयान, भाजपा और पिरान कलियर से जय भगवान सैनी भाजपा (2017 के प्रत्याशी)। टिहरी-घनसाली से पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, कांग्रेस और सोहन लाल खंडेवाल, दर्शनलाल (दोनों भाजपा), धनौल्टी से पूर्व विधायक महावीर रांगड़, भाजपा।
पौड़ी-कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा। उत्तरकाशी-यमुनोत्री से पूर्व राज्य मंत्री जगवीर सिंह भंडारी, भाजपा और संजय डोभाल, कांग्रेस (2017 के प्रत्याशी)। चमोली-कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी, भाजपा। रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, कांग्रेस के बागी हैं।
कुमांऊ मंडल की बात करें तो यूएसनगर-रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा, किच्छा से हरीश पनेरू, कांग्रेस और किच्छा से ही अजय तिवारी, भाजपा। अल्मोड़ा-रानीखेत से दीपक करगेती, भाजपा। बागेश्वर-बागेश्वर से भैरवनाथ, कांग्रेस। नैनीताल-लालकुआं से संध्या डालाकोटी, कांग्रेस, पवन चौहान और कुंदन सिंह मेहता (दोनों भाजपा), रामनगर से संजय नेगी, कांग्रेस, भीमताल से लाखन सिंह नेगी और मनोज साह (दोनों भाजपा) और कालाढूंगी से गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, पार्टी के सभी बागी प्रत्याशियों को मना लिया जाएगा। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। समय रहते सभी बागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में अपना नाम वापस ले लेंगे।