Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने हल्द्वानी में बुद्दिजीवी वर्ग के लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई

Uttarakhand


फ़ोटो: कांग्रेस की सदस्यता दिलाते यशपाल आर्य

हल्द्वानी बिग न्यूज़ टुडे

कांग्रेस में बुद्दिजीवी वर्ग के कई लोग शामिल हुए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बुद्दिजीवी वर्ग के इन लोगों को सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव ज़रिता लैतफ्लांग और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कांग्रेस जॉइन करने वालों का स्वागत किया।

काँग्रेस मुख्यालय स्वराज भवन हल्द्वानी में ललित तिवारी, संजय टम्टा, डॉ विजय कुमार, डॉ0 नन्दन सिंह बिष्ट, डॉ0 ललित मोहन, डॉ प्रदीप कुमार एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के पूर्व सदस्य डॉ0 सुरेश डालाकोटी को पूर्व मन्त्री एवं पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य एवं केन्द्रीय सचिव एवं सह प्रभारी त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय जरिता लैफ्तलांग , ने काँग्रेस की सदस्यता दिलायी।

उलेखनीय है कि प्रो0 ललित तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, कुशल वक्ता के साथ काँग्रेस के बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। डॉ0 विजय कुमार बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके है। डॉ0 ललित मोहन काँग्रेस बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के मण्डलीय सचिव रह चुके है।

डॉ0 प्रदीप कुमार कूटा के उपसचिव है। इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी से काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ0 नन्दन सिंह बिष्ट अर्थशास्त्र के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।इतिहासकार प्रो0 संजय टम्टा कुमाऊँ विश्विद्यालय शिक्षक महासंघ के साथ-साथ बसपा से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है तथा शिक्षक हितों तथा समाज के हित के लिए क्रियाशील रहते है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के कई बार सदस्य रह चुके है।

डॉ0 सुरेश डालाकोटी पूर्व छात्र संघ उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश महासचिव , उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है।