Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरीश रावत ने अपनी सीट बदली क्योंकि उन्हें अपनी हार का एहसास हो गया है- मनवीर चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी बीजेपी

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट बदलने पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले हरीश रावत का सीट बदलना साबित करता है कि उन्हे अपनी हार का एहसास हो गया है | पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि जब कॉंग्रेस के स्वयंभू सीएम पद का चेहरा हरदा को ही हार के डर से सीट बदलनी पड़ रही है तो स्पष्ट हो जाता है, कॉंग्रेस में किसी को भी अपनी जीत का भरोसा नहीं है |
मनवीर चौहान ने कहा कि चुनावों में तय दिखाई दे रही हार से कॉंग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है, तभी अपनी पहली और दूसरी सूची पर चंद दिन भी नहीं टिक पाये और तीसरी सूची में तीन उम्मीदवारों को बलना पड़ा | उनके प्रदेश में सबसे बड़े चेहरे, हरीश रावत स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 16 सीटों पर वह लड़ाई में ही नहीं हैं, जिनकी ज़िम्मेदारी वह आपस में बांटने का दावा कर रहे हैं | हरीश रावत को एहसास हो गया था कि उनका रामनगर में खुद उनके अपने ही उन्हे शिकस्त देने की थान चुके है, तभी दो दिन बाद ही लालकुंआ भाग गए |