Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन, भाजपा और कांग्रेस में अब केवल एक सीट पर पत्ते खुलना बाकी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब पार्टी की केवल एक सीट पर पत्ते खुलना बाकी रह गए हैं। वहीं कांग्रेस की भी एक सीट शेष रह गई है। भाजपा ने डोईवाला और कांग्रेस ने टिहरी से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है तो संभावना है कि दोनों पार्टी गुरुवार को इन सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। पार्टी ने गुरुवार को किशोर उपाध्याय द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्हें टिहरी से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी थी। पार्टी ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।