Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस ने आज ‘‘चार धाम-चार काम’’ उत्तराखण्डी स्वाभिमान’’ कैम्पेन की शुरूआत की

Uttarakhand


फ़ोटो: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी

देहरादून Big News Today

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे देहरादून जहाँ उन्होंने राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में उत्तराखण्ड के आगामी चुनावो के लिए उत्तराखण्ड वासियों के समक्ष ‘‘चार धाम-चार काम’’ उत्तराखण्डी स्वाभिमान’’ कैम्पेन की विधिवत शुरूआत की।
चारधाम-चारकाम उत्तराखण्डी स्वाभिमान के तहत

  1. पॉच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रूपये स्वावलम्बन राशि प्रदान की जाएगी।
  2. गैस सिलेण्डर के दाम 500रू0 के अन्दर किये जाएंगे।
  3. चार लाख नये रोजगार का सृजन किया जाएगा।
  4. हर गांव हर द्वार आधुनिक तकनीक का उपयोग करके मेडिकल सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
    इस कार्यक्रम में आगामी चुनाव का कैम्पेन गीत, रेडियों जिंगल, टी0वी0 कमर्शियल का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने यह दोहराया कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है उन्होनें उत्तराखण्ड वासियों को चार महीने में तीन मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा की प्रयोगशाला को भी हटाने का आह्वान किया। चारधाम-चारकाम कैम्पेन के तहत चारों काम छः महीनों के गहन अध्ययन व जमीनी हकीकत के रूबरू होके बनाये गये है।
  1. आज उत्तराखंड वासी डबल ईंजन की धुंआंछोडू सरकार के बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पलायन से त्रस्त हैं सभी समस्याओं के निदान के रूप में कांग्रेस पार्टी ने आज भूपेश बघेल की अध्यक्षता में इस कैम्पेन की विधिवत शुरूआत की। मंच पर बैठे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चारधाम-चारकाम उत्तराखण्डी स्वाभिमान कैम्पेन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उपरोक्त चार कामों का सरकारी ख़ज़ाने के ऊपर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव के बारे में पत्रकारों से अपने विचार भी साझा किये।
    कार्यक्रम का संचालन उत्तराखण्ड के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने किया।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उत्तराखण्ड चुनाव में एआईसीसी पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश, उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस की सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत कांग्रेस राष्टीªय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ आदि मौजूद रहे ।