Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में किए दो बदलाव

Sports


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए हैं. ऑफ स्पिनर जयंत यादव और तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है, ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर बेंगलुरु में कैम्प के दौरान कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था. अब उनकी जगह ऑफ स्पिनर जयंत यादव की टीम में एंट्री हुई है. जयंत ने अक्टूबर 2016 में अपना वनडे डेब्यू किया था. वह भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेले हैं. 

भारत की वनडे टीम- केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव और नवदीप सैनी.