Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही आएंगे एक साथ नज़र

Bollywood Entertainment


फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म का टायटल क्या होगा इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिये रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।हालांकि, फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस रणबीर और श्रद्धा को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित है। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, रणबीर और श्रद्धा अभिनीत इस फिल्म में कहा जा रहा है कि डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नजर आ सकते हैं। फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आएंगे। वहीं श्रद्धा कपूर फिलहाल इसी प्रोजेक्ट पर ही काम कर रही हैं।